Keyloggers Hacking
Google AdSense Alternatives In Hindi – आज लगभग बहुत से लोग Blogging में अपना करियर बना रहे हैं और Google Adsense के माध्यम से काफी आय भी अर्जित कर रहे हैं, Google Adsense एक बहुत ही प्रसिद्ध ऑनलाइन विज्ञापन सेवा है जो वेबसाइटों पर विज्ञापन प्रदर्शित करके पैसे कमाने का अवसर प्रदान करती है |
किन्तु क्या सिर्फ Google Adsense ही एक मात्र विज्ञापन सेवा है? तो इसका जवाब है नहीं, Google Adsense के और भी कई विकल्प हैं या विज्ञापन नेटवर्क सेवा हैं जिसका उपयोग व्यापक रूप से किया जा रहा है | जैसे – जैसे किसी चीजों का या किसी तकनीक का जब आविष्कार किया जाता है तो उसके प्रतिस्पर्धी भी कई मौजूद हो जाते हैं तो यहां पर भी यही बात लागू होती है |
आज मार्केट में कई सारे विज्ञापन सेवा हैं जो वेबसाइटों में विज्ञापन लगाकर पैसे कमाने का अवसर देती है लेकिन इतने सारे विज्ञापन नेटवर्क सेवा हैं की उनका चुनाव करना बहुत मुश्किल हो जाता है |
इसलिए आज इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा की टॉप Google Adsense के कौन – कौन से विकल्प हैं, क्यों Google Adsense के विकल्प का चयन करना चाहिए और सबसे बेस्ट Google Adsense के विकल्प का चयन कैसे करें इत्यादि और भी बहुत कुछ इस लेख में जानने को मिलेंगे तो चलिए शुरू करते हैं |
